मेहरमा के छात्रों ने इंटरमीडिएट में टॉप टेन में स्थान बनाकर प्रखंड का नाम किया रौशन

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आर्ट्स और साइंस संकाय में छात्र-छात्राओं की उत्कृष्ट उपलब्धि, जिले में छाया मेहरमा का जलवा

विज्ञापन

बुद्धवार को प्लस टू का रिजल्ट जारी हो गया. इस वर्ष भी प्रखंड के छात्रों ने जिले की मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया. विशेष रूप से छात्राओं ने इस उपलब्धि में अहम योगदान दिया. जिला टॉप टेन में आर्ट्स संकाय में राम सुंदर राम प्लस टू विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी ने दूसरा स्थान, प्रीति कुमारी ने तीसरा स्थान, प्रतिमा कुमारी ने चौथा स्थान और किरण कुमारी ने पांचवां स्थान हासिल कर प्रखंड का नाम रौशन किया. वहीं, साइंस संकाय में विभाषित कुमार ने आठवां स्थान और पारस नाथ प्लस टू विद्यालय घोरीकित्ता की छात्रा ज्योति कुमारी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेहरमा के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक और इंटर दोनों स्तर पर जिले की टॉप टेन सूची में अपनी पहचान बनायी. इस वर्ष भी आठ से दस छात्रों ने जिले में उच्च स्थान प्राप्त किया. रिजल्ट जारी होने पर सभी छात्रों ने इंटरनेट के माध्यम से अपना परिणाम देखा और सफलता की खुशी मनायी. राम सुंदर राम प्लस टू विद्यालय बलबड्डा के चार छात्रों ने आर्ट्स संकाय में तथा दो छात्रों ने साइंस संकाय में टॉप टेन में स्थान बनाकर न केवल जिले बल्कि प्रखंड, गांव और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया. इसके अलावा पारस नाथ प्लस टू विद्यालय घोरीकित्ता के दो छात्र और बुद्धासन प्लस टू विद्यालय के एक छात्र ने भी जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. प्रखंडवासियों ने इन छात्रों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola