अभाविप नगर मंत्री ने डिग्री कॉलेज के नये प्राचार्य का किया स्वागत

महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का उत्थान होगा
अभाविप पथरगामा के नगर मंत्री अंकित मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के एस बी एस एस पी एस जे डिग्री कॉलेज पथरगामा पहुंचकर डिग्री कॉलेज के नवपदस्थापित प्राचार्य प्रमोद कुमार महतो को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी. इस दौरान अभाविप पथरगामा नगर मंत्री अंकित मिश्रा ने प्राचार्य श्री महतो को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताया कि नये प्राचार्य के कार्यकाल में महाविद्यालय का और भी तेजी से विकास होगा. महाविद्यालय नयी ऊंचाईयों को प्राप्त करेगी. महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का उत्थान होगा. साथ ही छात्र-छात्राओं की समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा. इस दौरान नये प्राचार्य प्रमोद कुमार महतो ने अभाविप के पदाधिकारी को भरोसा देते हुए कहा कि प्राचार्य के तौर पर कॉलेज का चहुंमुखी विकास, पठन-पाठन की व्यवस्था को और भी बेहतर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इस मौके पर गोड्डा नगर उपाध्यक्ष राजकरण भगत, ऋतिक भगत समेत अन्य अभाविप कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




