पानी की परेशानी से जूझ रहे हैं पहाड़िया ग्रामीण

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जामु झरना पंचायत के बेलडीहा गांव में पेयजल संकट, 150 लोगों की है आबादी

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के जामु झरना पंचायत के बेलडीहा गांव के ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. ग्रामीण देवा पहाड़िया, वीरेंद्र पहाड़िया, शुक्रा पहाड़िया, चांदी पहाड़ीन, देवी पहाड़ीन आदि ने बताया कि यह गांव पहाड़िया गांव है. सुदूर क्षेत्र में बसा हुआ है. गांव की आबादी लगभग 150 है. सभी गरीब ग्रामीण निवास करते हैं. गांव में बना हुआ कुआं सूख गया है और एक भी चापाकल गांव में नहीं है. ग्रामीण एक किलोमीटर दूरी जाकर कोटिका पावर ग्रिड से पीने का पानी लाकर अपनी प्यास बुझाते हैं. सुबह उठकर गांव के सभी महिला-पुरुष पानी की जुगाड़ में लगे रहते हैं. ग्रामीण ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि गांव में चापाकल की व्यवस्था किया जाये, ताकि ग्रामीण को शुद्ध पीने का पानी मिल सके. दूसरे गांव जाकर पानी लाने की समस्या से निजात मिल सके. ग्रामीण ने कहा कि पहाड़िया गांव में मूलभूत सुविधा का भी भरपूर अभाव है. गांव जाने के लिए अच्छी सड़क नहीं है. पहाड़ के ऊपर गांव बसा हुआ है. ग्रामीण को आवागमन करने में काफी दिक्कत होती है. गर्मी का मौसम आ चुका है. पानी की खपत ज्यादा होती है. किलोमीटर दूरी से पानी लाने से घर पर रखा हुआ पानी गर्म हो जाता है. इस संबंध में बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से तैयारी कर रही है. पहाड़ी क्षेत्रों में टैंकर के द्वारा भी पानी पहुंचने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola