पथरगामा अस्पताल की चहारदीवारी के अंदर बाहर से फेंका जा रहा कचरा

Updated at : 20 Apr 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
पथरगामा अस्पताल की चहारदीवारी के अंदर बाहर से फेंका जा रहा कचरा

दुर्गंध की समस्या से मरीज परेशान, चूल्हे की गर्म राख से अक्सर लगती है आग

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा के सामने वाली चहारदीवारी के अंदर कचरा फेंककर गंदगी फैलाये जाने से अस्पताल प्रबंधन तंग आ चुका है. मालूम हो कि विगत ढाई वर्षों से लगातार चहारदीवारी के अंदर बाहर का कचरा फेंका जा रहा है. अस्पताल प्रबंधन के जागरूक रहने के बावजूद यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा. बताते चलें कि अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी के पुराने आवास व ओटी के आगे चहारदीवारी के अंदर कचरा का ढेर लगा दिया गया है. गंदे कागज, कार्टून, पॉलिथीन, फटा चिटा बोरा, चूल्हे की राख के साथ-साथ गंदगी की भरमार यहां लगी नजर आ रही है. अंधेरा होने के बाद बिखरे कचरे की ढेर पर लोग शौच भी किया करते हैं, जिसके कारण दुर्गंध की समस्या भी बनी रहती है. गत दिनों पूर्व चूल्हे की गर्म राख फेंके जाने से कूड़े की ढेर में आग भी लग गया था, जिसे अस्पताल कर्मियों द्वारा बुझाया गया. गंदगी की वजह से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले मरीज कूड़े कचरे की बु को महसूस किया करते हैं. अस्पताल प्रबंधन की मानें तो विगत ढाई वर्षों से दुकानदारों व अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा रात के अंधेरे में चहारदीवारी के अंदर कूड़ा कचरा फेंकने का काम किया जाता है. इस समस्या को लेकर पूर्व में अस्पताल प्रबंधन की ओर से पथरगामा बीडीओ को पत्र प्रेषित कर कूड़ा कचरा फेंकने वालों के उपर रोक लगवाए जाने की मांग भी की जा चुकी है जिसपर तत्कालीन बीडीओ द्वारा गंदगी का जायजा लेते हुए कूड़ा नहीं फेंकने को लेकर चेताया भी गया था. कुछ दिनों तक प्रशासन के आदेश का असर तो देखने को मिला लेकिन उसके बाद फिर से चहारदीवारी के कोने पर कूड़ा कचरा फेंकने का कार्य चालू हो गया. फिलहाल अस्पताल में लगे कूड़े के अंबार से उठने वाले दूषित हवा से मरीजों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है.अज्ञात लोगों द्वारा पथरगामा अस्पताल के चहारदीवारी के अंदर कूड़ा कचरा फेंककर अस्पताल की स्वच्छता भंग की जा रही है. बार बार अस्पताल प्रबंधन की ओर से साफ सफाई कराए जाने के साथ साथ कूड़ा कचरा नहीं फेंके जाने की अपील की जा रही है किन्तु लोग मानने को तैयार नहीं हैं. यदि कूड़ा कचरा फेंकना बंद नहीं किया गया तो अस्पताल प्रबंधन पुलिस प्रशासन के सहयोग से वैसे तत्वों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य हो जाएगा.

डॉ मोहन पासवान, एमओआइसी सह चिकित्सा प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पथरगामा.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola