पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा शिक्षा व आंगनबाड़ी का मुद्दा

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं होने का मुद्दा उठाया
पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रमुख कंचन देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार व विधायक प्रतिनिधि परवेज अख्तर मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में मेहरमा की पंचायत समिति सदस्या मेरी हेंब्रम ने शिक्षकों द्वारा अपने कर्तव्य निर्वहन में कोताही बरते जाने की शिकायत करते हुए बच्चों के पठन-पाठन में रुचि नहीं रखने का आरोप लगाया. कहा कि विद्यालय में गरीब बच्चे पढ़ते हैं, जिनका भविष्य बर्बाद हो रहा है. जबकि शिक्षक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं. मेहरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेक कुमार सिन्हा ने गझंडा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं होने का मुद्दा उठाया. इस पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता दीपक कुमार ने जल्द ही कनेक्शन लगा देने का भरोसा दिलाया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वीणा कुमारी के कभी भी मेहरमा नहीं आने की शिकायत पर बीडीओ श्री अभिनव ने फोन पर उनकी जमकर क्लास लगायी. पूछा कि वहां उनकी प्रतिनियुक्ति को दो माह हो गये, क्या उन्होंने मेहरमा देखा है. इस पर बीइइओ ने अपने गिरते स्वास्थ्य का हवाला देते हुए क्षमा याचना की. ज्ञात हो कि उनका जिला मुख्यालय में अपना मकान है और वह वहीं रहती हैं. जबकि अमौर की पंचायत समिति सदस्या चांदनी पासवान ने नीमा गांव के सुमन मंडल एवं घोरीकित्ता के श्रवण मंडल पर लोगों को बरगला कर अबुआ आवास से नाम कटा कर प्रधानमंत्री आवास योजना लेने की पैरोकारी का आरोप लगाया. इसके अलावा भी विभाग वार समीक्षा की गयी. इस दौरान निरंजन कुमार, अंबुज मुर्मू, अजीत सिंह, साहब लाल हांसदा, नफीस हैदर, दीपक कुमार, खुशबू कुमारी, बेबी देवी, चांदनी, प्रियंका कुमारी, राजीव कुजूर, रघुनंदन खटीक, बीवी रूबाना, मेरी हेंब्रम, जुली कुमारी, अरविंद पासवान उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




