ePaper

77वें गणतंत्र दिवस पर चखमजा में दो दिवसीय कुश्ती दंगल का शुभारंभ

Updated at : 28 Jan 2026 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
77वें गणतंत्र दिवस पर चखमजा में दो दिवसीय कुश्ती दंगल का शुभारंभ

गुरुवार को होगा फाइनल मुकाबला, आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा

विज्ञापन

77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बुधवार को झारखंड-बिहार की सीमा पर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम, चखमजा में दो दिवसीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन बड़ीनाकी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुस्तकीम आलम, सरपंच मो सत्तार, कुश्ती प्रतियोगिता के अध्यक्ष इकराम आलम, सचिव मुर्शिद आलम एवं महमूद आलम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. आयोजकों ने जानकारी दिया कि दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को आयोजित किया जाएगा. प्रतियोगिता में विजेता पहलवान को 12,000 रुपये, उपविजेता को 8,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 6,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.

डेढ़ दर्जन से अधिक पहलवानों ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिता में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक पहलवानों ने भाग लेकर अपने दमखम और पारंपरिक दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया. पहलवानों की रोमांचक कुश्ती ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और ग्रामीणों का भरपूर मनोरंजन हुआ. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुस्तकीम आलम ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे, सौहार्द और सद्भाव का परिचायक होता है. खेल हर दृष्टि से उत्तम है और ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सके. सरपंच मो सत्तार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाने का अवसर मिलता है. यह मंच खिलाड़ियों को अपने जिले और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करता है. कुश्ती प्रतियोगिता के अध्यक्ष इकराम आलम ने बताया कि इस दंगल में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश (देवरिया), पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा से भी पहलवानों को आमंत्रित किया गया है, जो अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे है. कुश्ती दंगल देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े, जिन्होंने शाम पांच बजे तक रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया. उल्लेखनीय है कि इस कुश्ती दंगल का आयोजन चखमजा गांव के समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया गया है.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola