सड़क के नुकीले पत्थर पर चलने को विवश हैं ग्रामीण

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

20 वर्ष पूर्व ग्रामीण कार्य विभाग से हुआ था निर्माण

विज्ञापन

सरकार विकास की लाख ढिंढोरा पीटे, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज भी प्रखंड क्षेत्र में कई ऐसी सड़क है, जहां लोगों का आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड अंतर्गत कुसाहा से धोबाई मुख्य मार्ग जर्जर होने के बाद आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस मार्ग होकर हजारों लोगों आवागमन करते है. यह समस्या आम लोगों के बीच आज कई सालों से पढ़ी हुई है. समस्या से आवागमन कर रहे लोगों को समस्या का शिकार तो होता ही है. इस मार्ग में सैकड़ों वाहन का भी परिचालन होता है, जो वाहन चालक को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है. सड़क में बड़े-बड़े पत्थर निकल जाने के कारण साइकिल सवार एवं स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठाना पड़ता है. समस्या के प्रति जिला प्रशासन एवं प्रखंड प्रशासन मौन दिख रहे हैं.

बनने के कुछ साल बाद ही बदहाल हो गयी सड़क

जानकारी के अनुसार इस मार्ग का निर्माण इसलिए 2011-12 में कराया गया था. कुछ साल के बाद ही सड़क की स्थिति बदहाल हो गयी. सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे तो बना हुआ है. इसके बावजूद बड़े-बड़े रोड़े पत्थर के निकलने के कारण बीच सड़क पर लोग ना चलकर सड़क के नीचे कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर है. ग्रामीण राजेंद्र राम, मुखिया प्रतिनिधि अनुपम कुमार सिंह, रूपलाल सिंह, गुरु गोविंद सिंह, सरवन सिंह, रामचंद्र कुमार ने बताया कि आज कई सालों से इस मार्ग होकर हम सभी लोगों को प्रखंड मुख्यालय 10 किलोमीटर दूर समस्या उठाकर जाना पड़ता है. सभी ग्रामीण की समस्या की जानकारी कई बार जनप्रतिनिधियों को भी दी है. बावजूद अभी तक इस सड़क का मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है, जिससे तकरीबन 20 गांवों के लोग इस समस्या को उठाने के प्रति विवश है. लोगों ने कहा कि जल्द से जल्द ही इस समस्या का निदान प्रखंड प्रशासन जिला प्रशासन नहीं करते हैं, तो 20 गांव के लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola