किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 18 Jul 2025 11:17 PM
पथरगामा थाना में दर्ज है मामला, गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई
पथरगामा थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान बेल टीकरी गांव निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद असफाक के रूप में हुई है, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया. पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक मनोज कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में गोड्डा जेल भेज दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण को लेकर पथरगामा थाना में लिखित आवेदन दिया था. आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










