एसबीआई गोपीचक का एटीएम मशीन वर्षों से खराब, ग्राहक परेशान
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 05 Oct 2025 11:00 PM
बैंक भवन तो आधुनिक, पर एटीएम मशीन खराब रहने से बैंक में घंटों लाइन में खड़ा रहना मजबूरी
बसंतराय प्रखंड मुख्यालय से ढाई किलोमीटर दूर भारतीय स्टेट बैंक गोपीचक की एटीएम मशीन कई वर्षों से खराब पड़ा है, जिससे क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को अत्यंत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. बैंक भवन तो आधुनिक और मॉडल बना दिया गया है, लेकिन एटीएम मशीन की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. ग्रामीणों को पैसे निकालने के लिए बैंक के काउंटर पर घंटों लाइन में लगना पड़ता है, फिर भी कई बार पैसे नहीं मिल पाते. यदि एटीएम मशीन सही स्थिति में होती, तो यह समस्या कम हो सकती थी. शाखा प्रबंधक ने तकनीकी खराबी बताते हुए शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया है, लेकिन अब तक मशीन ठीक नहीं हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में केवल एक एटीएम है, जो वर्षों से खराब पड़ा है. दीपावली और छठ जैसे त्योहार नजदीक हैं, ऐसे में बेहतर बैंकिंग सुविधा के लिए एटीएम को अविलंब चालू कराने की मांग जोर पकड़ रही है. ग्रामीण बैंक प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं ताकि उन्हें राहत मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










