शंकरपुर ने 1-0 गोल से जीता फुटबाॅल टूर्नामेंट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Oct 2025 5:15 PM
प्रतिनिधि मेहरमा से मिली खबर के अनुसार, इशीपुर क्रीड़ा स्थल पर 76वें बैकुं ठ मेमोरियल फुटबॉल शील्ड प्रतियोगिता का समापन हुआ। आठ टीमों के बीच हुए मैच में झारखंड के जवाहर पटेल फुटबॉल क्लब शंकरपुर ने बिहार के सिमानपुर फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराकर खिताब जीता। शंकरपुर ने पहली हाफ में गोल किया, जिसे सिमानपुर बाद में नहीं भेद पाई। निर्णायक सुमन कुमार व सुभाष कुमार ने शंकरपुर को विजेता घोषित किया। विजेता टीम को पूर्व विधायक राजेश रंजन ने शील्ड, नकद पुरस्कार, फुटबॉल और जर्सी प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। हारने वाली टीम को भी पुरस्कार दिए गए।
प्रतिनिधि, मेहरमा. प्रखंड क्षेत्र के इशीपुर क्रीड़ा स्थल पर 76वें बैकुंठ मेमोरियल फुटबॉल शील्ड प्रतियोगिता का समापन हुआ. आठ टीमों ने भाग लिया, जिसमें झारखंड के जवाहर पटेल फुटबॉल क्लब शंकरपुर ने बिहार के सिमानपुर फुटबॉल क्लब सिमानपुर को फाइनल में हराया. शंकरपुर की टीम ने मध्यांतर से पहले एक गोल किया, जिसे सिमानपुर की टीम मध्यांतर के बाद भी नहीं भेद पाई. निर्णायक सुमन कुमार व सुभाष कुमार ने शंकरपुर को 1-0 से विजेता घोषित किया. रोमांचक मुकाबले में दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं. विजेता टीम को महागामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन ने बड़ा शील्ड, एक हजार नकद, फुटबॉल और जर्सी दी, जबकि हारने वाली टीम को कमेटी की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक नागेश्वर प्रसाद राम ने छोटा शील्ड, एक हजार नकद, जर्सी और फुटबॉल दिया. पूर्व विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अच्छे खेल के लिए प्रोत्साहित किया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर जिला, राज्य और देश का नाम रौशन करने की प्रेरणा दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










