आवासीय बालिका विद्यालय का बीडीओ ने किया निरीक्षण

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 22 Jul 2025 11:34 PM

विज्ञापन

प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप, बच्चियों ने उठाये भोजन पर सवाल

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका मध्य विद्यालय, रतनपुर में सोमवार को छात्रा को स्कूल से बाहर निकाले जाने और प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण किया. मालूम हो कि सुंदरपहाड़ी प्रखंड की एक छात्रा को विद्यालय से निकाल दिया गया था, जिसके बाद अन्य छात्राओं के साथ वह प्रखंड कार्यालय पहुंची. बीडीओ के हस्तक्षेप से छात्रा को दोबारा विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया. छात्रा ने विद्यालय प्रशासन पर दुर्व्यवहार, आधा पेट भोजन और नाश्ते में सूखी मुरमुरा देने का आरोप लगाया. घटना के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी सरवन राम ने बीडीओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. बीडीओ ने बताया कि विद्यालय में बारीकी से जांच की गयी है और जल्द ही रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपी जाएगी. दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola