ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से सड़क हादसे का खतरा बढ़ा
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 04 Jul 2025 11:37 PM
ओवरलोडिंग और मापदंड से बड़े डाले से हो रही सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी
जिला परिवहन विभाग व पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चलाकर दो पहिया, चार पहिया चालकों से उनके वाहनों के कागजात की जांच पड़ताल करती रहती है, लेकिन सड़कों पर बेधड़क चलने वाले बड़े डाला के ट्रैक्टर के ऊपर विभाग के पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट नहीं हो पा रहा है. मालूम हो कि सड़क पर सामान्य डाला से काफी बड़े आकार वाला डाला सड़क सुरक्षा के नियमों की धज्जियां उड़ाता नजर आता है. उस पर ट्रैक्टर के पीछे लगे बड़े डाले में ओवरलोडिंग भी रहता है. बता दें कि इन दिनों बड़े आकार वाले डाले में ईंट की ढुलाई की जाती है. बताया जाता है कि बड़ा डाला वाला ट्रैक्टर घोघा से ईंट लेकर पथरगामा क्षेत्र होते हुए गंतव्य स्थानों तक जाता है. इन बड़े डाला वाले ट्रैक्टर में ईंट ओवरलोड रहता है, जिसके कारण ईंट ट्रैक्टर से साइड लेने में हमेशा दुर्घटना होने का डर बना रहता है. लोगों का कहना है कि समय समय पर परिवहन विभाग व पुलिस सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन कराने को लेकर लगातार वाहन जांच अभियान चलाते हुए जुर्माना लगाने का भी कार्य कर रही है. चलाये जाने वाले वाहन जांच अभियान में परिवहन विभाग बाइक चालकों के ऊपर हजारों रूपये का जुर्माना लगाकर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए नसीहत देने का काम करती है. लेकिन परिवहन विभाग को बाइक चेकिंग व कार चेकिंग से इतर बड़े आकार के डाले वाले ट्रैक्टर के ऊपर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जो डाला का आकार मापदंड से अधिक बढ़ाने के साथ साथ क्षमता से अधिक सामग्री लोड कर बेरोकटोक सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर रहा है. लोगों का कहना है कि परिवहन विभाग व पुलिस को ऐसे बड़े डाला वाले ट्रैक्टर को रोककर जांच पड़ताल करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










