बसंतराय से गोड्डा लौट रहा बारातियों से लदा ऑटो पलटा, चार गंभीर रूप से घायल

Updated at : 20 Apr 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
बसंतराय से गोड्डा लौट रहा बारातियों से लदा ऑटो पलटा, चार गंभीर रूप से घायल

घायलों को देखने के लिए गोढ़ी मुहल्ले से पहुंचे परिजन

विज्ञापन

बसंतराय के फसिया गांव से लौट रही बारात से लदा ऑटो बिशाहा मोड़ के पास दोपहर में पलट गया. ऑटो पलटने से कुल चार बाराती घायल हो गये. घायलों में बादल कुमार, शंकर दास, श्रवण कुमार और सचिन दास शामिल हैं, जो सभी एक ही परिवार के हैं और गोड्डा शहर के गोढ़ी मुहल्ले के रहने वाले हैं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उसी ऑटो पर बैठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घायलों को देखने के लिए गोढ़ी मुहल्ले से परिजन दर्जनों की संख्या में सदर अस्पताल पहुंच गये और घायलों की स्थिति देख रोने चिल्लाने लगे. हालांकि सदर अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया. चिकित्सक के अनुसार किसी को सिर तो किसी को पैर व हाथ में चोंट आयी है. लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं. सभी को प्राथमिक उपचार कर भेज दिया गया हैं. दुर्घटना में घायल बादल ने बताया सभी लोग बसंतराय के फसिया गांव से बारात से लौट रहे थे. इसी बीच अचानक बिसाहा के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और जिससे सवार ऑटो के नीचे आ गये. बताया जाता है कि ऑटो पलटने का मुख्य कारण रोड के दोनों किनारे चिकनी मिट्टी थी. बारिश के कारण मिट्टी काफी गीला हो गया था, जिसके बाद ऑटो फिसल गया और पलट गया. इस घटना में सचिन दास के पांव में काफी चोट आयी है. उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola