विद्यालय के पास तंबाकू बिक्री पर चला प्रशासन का डंडा

Updated at : 17 Jul 2025 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय के पास तंबाकू बिक्री पर चला प्रशासन का डंडा

डीएवी स्कूल ऊर्जानगर के आसपास दुकानों पर सीओ के नेतृत्व में छापेमारी, तंबाकू उत्पाद जब्त

विज्ञापन

तंबाकू विरोधी अभियान के तहत डीएवी स्कूल ऊर्जानगर के चारदीवारी से सटे चाय-पान की दुकानों पर देर शाम छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व सीओ डॉ. खगेन महतो ने किया. उनके साथ महागामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह और स्थानीय पुलिस बल की टीम भी मौजूद रही. छापेमारी के दौरान प्रशासन की टीम ने ऊर्जानगर स्टेडियम और शिव मंदिर चौक के आसपास स्थित दुकानों की गहन जांच की. इस दौरान कई दुकानों से पुड़िया, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य तंबाकू उत्पाद जब्त किये गये. सीओ डॉ. खगेन महतो ने बताया कि विद्यालय परिसर के आसपास स्थित इन दुकानों पर स्कूली छात्रों की आवाजाही होती है और यहां खुलेआम तंबाकू उत्पादों की बिक्री की जा रही थी. यह किशोरों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है और कानून का स्पष्ट उल्लंघन भी. उन्होंने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि विद्यालय के 100 गज की परिधि में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है. यदि भविष्य में दोबारा ऐसी बिक्री पायी गयी तो संबंधित दुकानदारों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य से न हो खिलवाड़

सीओ ने कहा कि बच्चों का भविष्य और स्वास्थ्य सर्वोपरि है. विद्यालयों के पास इस प्रकार की गतिविधियां शिक्षा के वातावरण को भी प्रभावित करती है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के छापामारी अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे ताकि बच्चों को तंबाकू जैसी घातक आदतों से दूर रखा जा सके. डॉ. महतो ने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का सेवन न करें. उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य की रक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola