मूसलाधार बारिश में चहारदीवारी ढहने से कॉलेज परिसर असुरक्षित
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 23 Jul 2025 11:13 PM
पथरगामा जनजातीय इंटर कॉलेज की चहारदीवारी गिरने से सुरक्षा पर सवाल
पथरगामा प्रखंड के एसबीएसएसपीएस जनजातीय इंटर कॉलेज की पूर्वी दिशा की चहारदीवारी 21 जुलाई को अचानक गिर गयी. प्रभारी प्राचार्य निलेश कुमार ने बताया कि उस समय आसपास कोई नहीं था, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. प्राचार्य ने अनुमान लगाया कि गत दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण पुरानी दीवार कमजोर होकर ढह गयी. चहारदीवारी के गिरने से कॉलेज परिसर असुरक्षित हो गया है. दिन-रात घुमंतू मवेशी परिसर में प्रवेश कर डेरा डालते हैं. वहीं, रात्रि में असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाये जाने का भी खतरा बना हुआ है. प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने विभाग को इस स्थिति की सूचना देते हुए शीघ्र मरम्मत की मांग की है, ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और परिसर की दैवीय सुरक्षा बनी रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










