बिजली पोल के टूटे मलिया बदले जाने से ग्रामीणों ने ली राहत

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 21 Jul 2025 11:31 PM

विज्ञापन

बाराबांध उपस्वास्थ्य केंद्र के पास हाईटेंशन तार की खतरे से सुरक्षा बनी

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड के बाराबांध उपस्वास्थ्य केंद्र के समीप लोहे के बिजली पोल से गुजरने वाले 33,000 वोल्ट के हाईटेंशन वायर में टूटे हुए चीनी मिट्टी के मलिया को बिजली विभाग ने सोमवार को बदल दिया है. इससे पहले प्रभात खबर में इस पोल के टूटे मलिया की खबर प्रकाशित हुई थी, जिसके बाद विभाग ने मिस्त्री भेजकर तुरंत मरम्मत की. ग्रामीण रामकुमार महतो, मदन महतो, प्रेमचंद महतो, विश्वनाथ महतो सहित अन्य ने बताया कि एक मलिया टूटने के कारण हाईटेंशन तार बिजली पोल से संपर्क कर रहा था, जिससे बिजली की चपेट में आने का खतरा बना हुआ था. खेतों में पानी भरे होने के कारण किसान अपने कृषि कार्य करने से डर रहे थे और पशुपालक भी मवेशी चराने में सावधानी बरत रहे थे. अब मलिया बदलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और दुर्घटना की आशंका खत्म हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola