महिलाओं को मिले आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 15 Jul 2025 11:36 PM
ठाकुरगंगटी में प्रभात खबर महिला संवाद कार्यक्रम
ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत अमरपुर पंचायत भवन में प्रभात खबर द्वारा महिला संवाद का आयोजित किया गया. जेएसपीएलएस महिला एसएचजी से जुड़ी महिलाओं के बीच आयोजित संवाद की अध्यक्षता सोनी देवी ने की. महिलाओं को मिले बेहतर सुरक्षा विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने जीवन में आ रही चुनौतियाें व इसके समाधान पर चर्चा की. इस दौरान लोगों ने कहा कि, महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. महिलाओं ने कहा कि आये दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से महिलाएं बाहर असुरक्षित महसूस करतीं हैं. महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए. महिला संवाद के दौरान अमृता कुमारी, कुमारी अमृता, सोनी कुमारी, शिला कुमारी, रेणु देवी, चंदा कुमारी, ब्यूटी देवी, कंचन कुमारी, कल्याणी कुमारी ने अपनी बातें रखीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










