सदर अस्पताल गोड्डा में 22 बेड वाले अत्याधुनिक आईसीयू की हुई शुरुआत

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 16 Jul 2025 11:50 PM

विज्ञापन

गरीब व जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क मिलेगा इलाज, हार्ट, किडनी व ब्रेन मरीजों को प्राथमिक उपचार की सुविधा

विज्ञापन

गोड्डा सदर अस्पताल, गोड्डा में बुधवार से 22 बेड वाले अत्याधुनिक आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) का संचालन शुरू कर दिया गया है. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा एवं डीएस डॉ. तारा शंकर झा ने अस्पताल पहुंचकर आईसीयू का निरीक्षण किया और उपलब्ध स्वास्थ्य उपकरणों की जानकारी ली. सिविल सर्जन डॉ. शर्मा ने बताया कि यह अब तक का सबसे आधुनिक और सुसज्जित आईसीयू है, जहां गरीब व जरूरतमंद परिवारों के मरीजों को पूरी तरह निशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की जाएगी. हार्ट अटैक, किडनी फेलियर और ब्रेन हेमरेज जैसे गंभीर मामलों में तत्काल प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की आकस्मिकता (कैजुअल्टी) को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि यदि मरीज की स्थिति अत्यधिक गंभीर होगी, तो प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यकतानुसार उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्र में रेफर किया जाएगा. इस तरह जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों को तत्काल राहत देना अब संभव हो सकेगा.

गंभीर मरीजों को ही मिले भर्ती की अनुमति : डीएस

डीएस डॉ. तारा शंकर झा ने कहा कि उनका प्रयास है कि मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार समुचित इलाज उपलब्ध करायी जाये. उन्होंने आइसीयू को संचालित कर रही प्लेसमेंट एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया जुडिशियस होनी चाहिए और केवल आवश्यक रूप से गंभीर मरीजों को ही इस वार्ड में भर्ती किया जाये. अनावश्यक रूप से किसी की भी भर्ती न की जाये.

अस्पताल की व्यवस्था में लाया जा रहा है सुधार

डीएस ने यह भी कहा कि अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं को भी क्रमिक रूप से दुरुस्त किया जा रहा है. स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं. उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से धैर्य रखने और उचित चिकित्सा प्रक्रिया का पालन करने की अपील की. आईसीयू निरीक्षण एवं शुभारंभ के अवसर पर पूर्व डीएस डॉ. अरविंद, डॉ. प्रशांत, डॉ. वंदना सहित आईसीयू संचालित कर रही एजेंसी के चिकित्सक एवं संचालक भी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola