पोड़ैयाहाट में बैट्री चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 20 May 2026 11:18 PM
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
पोड़ैयाहाट पुलिस ने बैट्री चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 61/26 दिनांक 19.05.26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अमुवार गांव के दीपक मरांडी (21 वर्ष) पुत्र राजेंद्र मरांडी और महुआटांड़ गांव के सुलेमान सोरेन (21 वर्ष) पुत्र बाबूलाल सोरेन शामिल हैं. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी. गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को उन्हें जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










