महागामा फेडरेशन बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 24 Aug 2025 11:52 PM

विज्ञापन

कर्मचारी शक्ति समागम और रांची रैली की बनी रूपरेखा, सदस्यता अभियान तेज

विज्ञापन

मध्य विद्यालय महागामा में रविवार को झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष सह अनुमंडल प्रवक्ता रीतेश रंजन ने निभायी. बैठक में मुख्य रूप से संगठन सचिव अतिकुर रहमान और जिला संयुक्त सचिव सह अनुमंडल प्रभारी मुरारी प्रसाद शर्मा उपस्थित थे. प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान हाशमी ने कहा कि संगठन के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है और इस वर्ष का लक्ष्य अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ना है. वहीं, प्रखंड उपाध्यक्ष नीलेश कुमार ने आगामी 31 अगस्त को गोड्डा में आयोजित कर्मचारी शक्ति समागम में महागामा प्रखंड से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. प्रखंड संयुक्त सचिव नियाज अहमद ने आगामी 21 सितंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित विशाल रैली की विस्तृत जानकारी दी और तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की. बैठक में कोषाध्यक्ष अब्दुल शकूर और राजेंद्र पंडित ने संगठन की आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया. इस मौके पर सनातन कुमार दास, सुनील पंडित, शहजाद अनवर, सागर प्रकाश, कमर मुस्तर, राजीव कुमार, मणिभूषण, ताहिर, इकबाल, उपेंद्र महतो, पवन कुमार, नसीम अख्तर, बलराम यादव समेत दर्जनों सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और एकजुटता के साथ आगामी कार्यक्रमों में भागीदारी का संकल्प लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola