महागामा के नया नगर हाट में निकला मुहर्रम का जुलूस, मुस्तैद रही पुलिस
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 06 Jul 2025 12:06 AM
लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया
महागामा प्रखंड स्थित नयानगर हाट में गम और अकीदत के महीना मुहर्रम के मौके पर कोरियाना हाट में परंपरागत निशान जुलूस निकाला गया. जुलूस में बिहार और झारखंड से आये अकीदतमंदों ने शिरकत की और अपने-अपने ताज़िये व निशान लेकर शामिल हुए. पूरा इलाका या हुसैन की सदाओं से गूंज उठा. इस मौके पर गमगीन माहौल के बीच हजारों की तादाद में लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया. वहीं जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा. शांति व्यवस्था कायम रखने लिए फ्लैग मार्च निकाला गया. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. भारी संख्या में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट, और स्वैच्छिक संगठन भी तैनात रहे. ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी गयी, ताकि शांति और व्यवस्था बनी रहे. बताया कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. पुलिस-प्रशासन और आयोजकों के बेहतर तालमेल के चलते कार्यक्रम सकुशल और व्यवस्थित हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










