वॉलीबाॅल मुकाबले में वन एकेडमी ने खिताब पर जमाया कब्जा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Oct 2025 9:39 PM
प्रखंड क्षेत्र के राहा गांव के खेल मैदान में को-केयर फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया, जिसमें ए-वन एकेडमी धपरा ने अवतार टीम को 2-1 से हराकर ट्रॉफी जीती। साथ ही, 200, 400, 800 और 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। विजेताओं को नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। लंबी कूद और ऊंची कूद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य एहतेशामु उल हक, मुखिया सुशीला देवी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता मोहम्मद सुलेमान जहांगीर आजाद ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इमरान आलम, तौसीफ आलम और डॉ. शम्स तबरेज ने किया।
प्रतिनिधि, बसंतराय. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राहा गांव के खेल मैदान में को-केयर फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. स्पोर्ट्स मीट में हुए वॉलीबॉल मुकाबले में ए-वन एकेडमी धपरा ने अपनी रोमांचक पकड़ बनाते हुए अवतार टीम को 2-1 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. टूर्नामेंट के साथ-साथ बच्चों और ग्रामीणों के लिए 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. क्षेत्र के धावकों के बीच हुई 1600 मीटर की दौड़ ने दर्शकों का मन मोह लिया. विजेता टीम को 8000 रुपये के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपयोगिता टीम को 5000 रुपये नकद राशि के साथ सम्मानित किया गया. लंबी कूद और ऊंची कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य एहतेशामु उल हक ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास दोनों होता है. मुखिया सुशीला देवी ने आयोजकों को बधाई दी. पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता आजाद स्पोर्ट्स एंड यूथ क्लब के केंद्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान जहांगीर आजाद ने की. कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इमरान आलम, तौसीफ आलम और डॉ. शम्स तबरेज ने किया. रिफरी के दायित्व मोहम्मद अब्दुल मतीन और डॉ. रामचंद्र शर्मा ने संभाले. कमेंट्री हाफिज मकबूल, डॉ. अब्दुर रशीद और मोहम्मद अत्ताउल्लाह ने की. कार्यक्रम में मुखिया मोहम्मद आलमगीर, शम्स परवाना, मतीउर रहमान, मोहम्मद इंतजार आजाद, प्रोफेसर आफताब आलम, अब्दुल कयूम नईमी, खुशतर माही, मुबारक हुसैन, मोहम्मद अब्दुल अजीज, धनंजय साह, अतहर हुसैन, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद तौसीफ, मृत्युंजय कुमार, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










