बैंक ऑफ इंडिया के शाखा का बीडीओ ने किया उदघाटन

Updated at : 27 Feb 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया के शाखा का बीडीओ ने किया उदघाटन

धनबाद जोन में अब हो गयी 92 शाखाएं

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड के पत्तिचक पिरोजपुर स्थित शिवम कॉम्प्लेक्स में बैंक ऑफ इंडिया के नये शाखा का मेहरमा बीडीओ अभिनव कुमार,आंचलिक प्रबंधक विकास रंजन पटनायक, उपप्रबंधक दिनेश प्रसाद ने सामूहिक रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान एक दर्जन लोगों के बीच ऋण वितरण किया गया. मौके पर मौजूद लोगों को आंचलिक प्रबंधक ने संबोधित करते हुए कहा कि बैंक ऑफ इंडिया एक सरकारी बैंक है. सरकार द्वारा चलाये गये महत्ता योजना पर भी ये बैंक कार्य करती है, जो कि आमजन के हितकारी हो. बताया कि सरकार द्वारा जिस प्रकार का लॉन होता है, उसे यह बैंक देती है. बताया कि पूरे भारत में बैंक ऑफ इंडिया के सैकड़ों शाखा है. धनबाद जोन में पहले 91 शाखा थे. अब 92 शाखा हो गया. प्रबंधक ने कहा कि ग्राहकों के लिए सारी सुविधा इस बैंक में उपलब्ध है. वहीं अन्य बैंक से लोन में इंटरेस्ट रेट कम है. आये लोगों ने मेहरमा में भी एटीएम खोलने का आग्रह किया, जिस पर प्रबंधक ने जल्द खोलने की बात कही. मौके पर धनबाद के मुख्य प्रबंधक रामाशीष रंजन, प्रबंधक राहुल प्रसाद, प्रशांत भारती, मेहरमा शाखा प्रबंधक शशांक शेखर, गोड्डा के वरीय शाखा प्रबंधक चंचल चमन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola