अब पांडुबथान स्थित समाहरणालय भवन से होगा सभी कार्यों का संचालन

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 08 Jul 2025 11:32 PM

विज्ञापन

अब पांडुबथान जाने में बढ़ेगी दूरी और लागत

विज्ञापन

गोड्डा जिला परिवहन कार्यालय को अब पांडुबथान स्थित समाहरणालय भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है. उपायुक्त अंजली यादव के निर्देश पर डीटीओ कार्यालय का नया स्थान निर्धारित किया गया, जिसके तहत मंगलवार को पुराने भवन को लगभग पूरी तरह खाली कर दिया गया. गौरतलब है कि पुराने भवन से डीटीओ कार्यालय को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही थी. उपायुक्त द्वारा हाल ही में जिला परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद से ही कार्यालय को समाहरणालय भवन में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए जा रहे थे. मंगलवार को इस दिशा में अंतिम कदम उठाते हुए कार्यालय को नए स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया. उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में जिला परिवहन कार्यालय कई विवादों से घिरा हुआ था. इसी पृष्ठभूमि में इसे समाहरणालय परिसर में स्थानांतरित किए जाने की संभावना प्रबल हो गयी थी, जिसे अब मूर्त रूप दे दिया गया है. जिला परिवहन कार्यालय, जो वर्षों से लोहियानगर के पीछे स्थित अपने भवन से संचालित हो रहा था, अब पांडुबथान स्थित समाहरणालय भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है. पुराने समाहरणालय भवन के पीछे, जिला उद्योग विभाग से सटे इस कार्यालय से आम जनता को कई सुविधाएं सहज रूप से मिल रही थीं. अब कार्यालय के स्थानांतरण के बाद आम लोगों को परिवहन संबंधी कार्यों के लिए पांडुबथान तक लगभग पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी. इससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अधिक समय, पैसा और मेहनत खर्च करनी पड़ेगी. पूर्व में डीटीओ कार्यालय के पास बड़ी संख्या में वेंडर और छोटे दुकानदार अपनी आजीविका चलाते थे. कार्यालय के स्थानांतरण से उनकी आय प्रभावित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola