महागामा के लुक्का टोला में पांच माह से पेयजल संकट, सोलर जलमीनार खराब

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 05 Oct 2025 11:20 PM

विज्ञापन

महागामा के लुक्का टोला में पांच माह से पेयजल संकट, सोलर जलमीनार खराब

विज्ञापन

महागामा प्रखंड क्षेत्र के करणु पंचायत अंतर्गत लुक्का टोला के ग्रामीण पिछले पांच महीनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. गांव में लगे सोलर जलमीनार के खराब होने के कारण सैकड़ों लोग रोजमर्रा की पानी की जरूरत पूरी करने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. विशेषकर महिलाएं दूर-दराज के स्थानों से पानी लाने को मजबूर हैं. ग्रामीण नीलमणि मरांडी, पिकू मरांडी, बिटिया मुर्मू, अनिता किस्कू, रूपलाल मुर्मू, संजय मरांडी, श्रीमती मरांडी, प्रकाश हेंब्रम और मंजू मरांडी ने बताया कि जलमीनार की मरम्मत को लेकर पंचायत के मुखिया से कई बार गुहार लगायी गयी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से सोलर जलमीनार की शीघ्र मरम्मत कर पेयजल संकट को दूर करने की मांग की है, ताकि गांव में पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola