गोड्डा कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष बने याहिया सिद्दकी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 05 Oct 2025 12:05 AM

विज्ञापन

केसी वेणुगोपाल ने जारी की सूची, कार्यकर्ताओं में उत्साह, हनवारा में बांटी गई मिठाइयां

विज्ञापन

गोड्डा जिला कांग्रेस को नया जिला अध्यक्ष मिल गया है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार महागामा निवासी याहिया सिद्दकी को गोड्डा जिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह घोषणा 4 अक्टूबर को हुई, जब उनके साथ झारखंड के अन्य 25 जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी की गयी. याहिया सिद्दकी के अध्यक्ष बनाये जाने के बाद खासकर महागामा अनुमंडल क्षेत्र में जश्न का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया. हनवारा के मिल्की चौक पर भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी. श्री सिद्दकी इससे पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस संगठन में सक्रिय थे. एक जमीनी कार्यकर्ता से जिला अध्यक्ष तक के उनके सफर को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. श्री सिद्दकी ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, संगठन प्रभारी समेत पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के प्रति आभार जताया. बताते चलें कि याहिया सिद्दकी महागामा अनुमंडल के गोरगांवा गांव के निवासी हैं. उनकी पत्नी जिला परिषद सदस्य हैं. वे महागामा अनुमंडल से दीपिका पांडेय सिंह के बाद दूसरे नेता हैं, जिन्हें कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनने का अवसर मिला है. ज्ञात हो कि 7 से 14 सितंबर के बीच कांग्रेस केंद्रीय प्रभारी डॉ. आरसी कुंतिया, सुबोधकांत सहाय, श्यामल किशोर सिंह, दीपिका पांडेय सिंह और फुरकान अंसारी ने सभी प्रखंडों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संभावित नामों पर चर्चा की थी. उसी समय यह संकेत दिया गया था कि अक्टूबर के अंत तक नये अध्यक्ष की घोषणा होगी. याहिया सिद्दकी ने कहा कि वे संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और पार्टी की ओर से सौंपे गये दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola