ePaper

झामुमो पंचायत समिति का निधन

Updated at : 24 Oct 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो पंचायत समिति का निधन

कस्तूरिया पंचायत के झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंचायत सचिव बेचन रमानी का गुरुवार रात मालदा में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। स्व. रमानी झारखंड आंदोलनकारी थे। उनकी पत्नी सीता देवी पहले कस्तूरिया पंचायत की उपमुखिया और 2011-2015 तक मुखिया रह चुकी हैं। उनके निधन से परिवार में गहरा शोक छाया है। झामुमो के जिला और प्रखंड नेतृत्व ने परिवार से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया, आर्थिक सहायता दी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया। कस्तूरिया के युवा समाजसेवी मोनू कुमार रमानी ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पथरगामा. प्रखंड के कस्तूरिया पंचायत अंतर्गत शामपुर निवासी बेचन रमानी का निधन गुरुवार की रात मालदा में इलाज के दौरान हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. स्व. रमानी झारखण्ड आंदोलनकारी एवं कस्तूरिया पंचायत के झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंचायत सचिव थे. स्व. रमानी की पत्नी कस्तूरिया पंचायत की पूर्व उपमुखिया रह चुकी है. 2010 में कस्तूरिया की मुखिया कुमारी हांसदा के निधन के पश्चात, स्व. रमानी की पत्नी सीता देवी 2011 से 2015 तक कस्तूरिया पंचायत के मुखिया के प्रभार में रही थीं. झामुमो पंचायत सचिव के निधन से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया है. इधर, शुक्रवार को झामुमो जिलाध्यक्ष प्रेमानंदन मंडल के निर्देशानुसार, झामुमो के पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र मरांडी, प्रखंड सचिव विजय कुमार महतो, एवं युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राजू हांसदा स्व. रमानी के आवास पर पहुंचकर परिवार को ढाढ़स बंधाया और तत्काल आर्थिक सहायता दी. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार से हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा भी दिया. इसी प्रकार, कस्तूरिया पंचायत के युवा समाजसेवी मोनू कुमार रमानी ने भी स्व. रमानी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola