पथरगामा में झामुमो की संगठनात्मक बैठक संपन्न
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 22 Jul 2025 11:36 PM
पंचायत अध्यक्षों और सचिवों को बीएलए गठन को लेकर दिये निर्देश
पथरगामा प्रखंड के गांधीग्राम स्थित सिदो-कान्हू मुर्मू प्रतिमा के समीप झामुमो की एक संगठनात्मक बैठक पथरगामा पश्चिमी जिप सदस्य पूनम देवी के आवास पर आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र मरांडी ने की. बैठक में मुख्य रूप से सभी पंचायत अध्यक्षों एवं सचिवों को बीएलए गठन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. साथ ही प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया. इस अवसर पर पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेंद्र टुडू, जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष श्याम हेंब्रम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम देवी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद महतो, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हांसदा, प्रखंड सचिव विजय कुमार महतो, एवं अन्य कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे. बैठक में संगठन के विभिन्न मोर्चों को सक्रिय करने एवं आगामी चुनावों के मद्देनजर जमीनी स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करने की रणनीति भी तय की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










