ePaper

प्राचीन काली मंदिर की काली प्रतिमा का हुआ विसर्जन

Updated at : 24 Oct 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
प्राचीन काली मंदिर की काली प्रतिमा का हुआ विसर्जन

पथरगामा के प्राचीन काली मंदिर की काली प्रतिमा का विधि-विधान पूर्वक चिहारो पहाड़ स्थित बाबाजी पोखर में विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले मां काली की आरती की गई और श्रद्धालु नम आंखों से उन्हें विदाई दी। काली पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. मितेश कुमार गुप्ता व सदस्यों की देखरेख में मां काली, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की प्रतिमाओं को डाला वाहन पर रखकर गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। पूजा यात्रा में भक्तजन जयकारे लगाते हुए मुख्य मार्गों से प्रतिमाओं के दर्शन करते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। गांधीग्राम और भलसुंधिया के काली प्रतिमाओं का भी स्थानीय नदी-पोखर में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर पूजा समिति के कई सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पथरगामा. पथरगामा के पुरानी बाजार रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर में स्थापित काली प्रतिमा का विसर्जन चिहारो पहाड़ स्थित ऐतिहासिक बाबाजी पोखर में विधि-विधान पूर्वक किया गया. विसर्जन से पहले मां काली की आरती की गई और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई. काली पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. मितेश कुमार गुप्ता और सदस्यों की देखरेख में विसर्जन यात्रा निकाली गई. इस दौरान मां काली, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की प्रतिमाओं को डाला वाहन पर रखकर गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया. मार्ग में श्रद्धालुओं ने घरों से निकलकर प्रतिमाओं के दर्शन किए और खोंइचा भरा. ढोल-नगाड़ों के साथ मां काली की प्रतिमा को पथरगामा के मुख्य चौक, लकड़ी मिल रोड, पुरानी बाजार रोड, तुलसीकित्ता, केशवटीकर आदि मार्गों से ले जाया गया. विसर्जन यात्रा में भक्तजन जयकारे लगाते हुए चल रहे थे. उधर, गांधीग्राम और भलसुंधिया में स्थापित काली प्रतिमाओं का विसर्जन भी स्थानीय नदी-पोखर में विधि-विधान से किया गया. इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. मितेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष रंजीत भगत, भास्कर यादव, सौरभ कुमार टिबड़ेवाल, ललित टिबड़ेवाल, लड्डू विश्वकर्मा आदि सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola