गोड्डा में होली की खुशियां मातम में बदलीं, तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के 2 युवक डूबे

Bihar News (सांकेतिक तस्वीर)
गोड्डा जिले के ठाकुर गंगटी प्रखंड में होली की खुशियां मातम में बदल गई, जब दो युवक तालाब में डूब गए. मेहरमा थाना क्षेत्र में हुई घटना से गांव में मातम पसरा है.
गोड्डा, नीरभ किशोर : गोड्डा जिले के ठाकुर गंगटी प्रखंड में होली की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गईं, जब दो युवक तालाब में डूब गए. दोनों होली खेलने के बाद नहाने के लिए तालाब गए थे. मृतक दोनों युवक हीरा खुटहरी गांव के रहने वाले थे.
एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से गांव में पसरा मातम
मंगलवार (26 मार्च) को ठाकुर गंगटी प्रखंड के मेहरमा थाना क्षेत्र में हुई दुखद घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. बताया गया है कि एक ही परिवार के दोनों युवक ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के हीरा खुटहरी गांव के तालाब में नहाने के लिए गए थे.
गांव में लोगों ने होली खेलना कर दिया बंद
नहाने के क्रम में दोनों तालाब में डूब गए. इसकी खबर सुनते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. लोगों ने होली खेलना बंद कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि होली के रंग से सराबोर 22 वर्षीय दीपांकर कुमार व 20 वर्षीय रौशन कुमार तालाब में स्नान करने गए थे.
Also Read : गोड्डा में अपराधियों ने मुखिया को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
अस्पताल में डॉक्टर ने युवकों को मृत घोषित किया
दीपांकर और रौशन नहाते-नहाते अचानक बीच तालाब में तैरने के दौरान गहरे पानी में फिसल गए. इसके बाद दोनों तालाब से बाहर नहीं निकल पाए. बाद में ग्रामीणों ने दोनों को तालाब से बाहर निकाला. इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मेहरमा व ठाकुर गंगटी थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




