हाइटेंशन तार का मलिया टूटने से पोल में सटा बिजली तार
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 20 Jul 2025 11:32 PM
ग्रामीणों के बीच दुर्घटना का डर
पथरगामा प्रखंड के बाराबांध उपस्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित लोहे के बिजली पोल से गुजरने वाले 33 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार में लगी चीनी मिट्टी की मल्या में से एक टूट जाने के कारण तार बिजली पोल से छू रहा है. यह बिजली पोल रामकुमार महतो के खेत के पास स्थित है. रामकुमार महतो, मदन महतो, प्रेमचंद महतो समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि पोल पर लगे तीन मल्याओं में से एक टूट गया है, जिससे हाईटेंशन तार पोल से स्पर्श कर रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि करंट लगने के डर से किसान अपने खेतों में नहीं जा पा रहे हैं, जबकि खेतों में पानी भरा हुआ है. पशुपालकों को भी मवेशी चराने के दौरान दुर्घटना का भय सता रहा है. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान करते हुए मलिया की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










