गोली किसी ने मारी या खुद चली, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Oct 2025 9:08 PM
गोड्डा के पथरा गांव के युवक आनंद कुमार मडैया गोली लगने के बाद भागलपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहा है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि गोली किसने मारी, आरोपी फरार कैसे हुआ, या आनंद ने नशे में खुद ही गोली चला दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आनंद और उसका साथी नशे में थे और संभावना है कि उसने अपनी ही बंदूक से खुद को घायल किया हो। पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घायल आनंद की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
फोलो अप. भागलपुर रेफर होने के बाद प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहा युवक अब तक पुलिस को नहीं दिया गया आवेदन, हर बिंदुओं पर हो रहा अनुसंधान संवाददाता, गोड्डा. गोड्डा के सुंदरपहाड़ी मुख्य मार्ग पथरा गांव के मिशन के पास देर रात आनंद कुमार मडैया नामक युवक गोली लगने से घायल होकर भागलपुर इलाज कराने के लिए रवाना हुआ. घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. आनंद का इलाज भागलपुर के किसी प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है. पुलिस की जानकारी के अनुसार, आनंद अभी तक भागलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है. गोली चलने की रात की घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आनंद को किसने गोली मारी और वह आरोपी कैसे फरार हुआ, या फिर आनंद शराब के नशे में खुद ही गोली चलाकर घायल हुआ. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारियों के अनुसार आनंद मडैया ललमटिया से अपने रिश्तेदार के घर पथरा आया था. मज़े-मस्ती के लिए आनंद और उसका साथी पथरा के समीप शराब पी रहे थे. गोली चलने की बात को लेकर यह संभावना ज्यादा जताई जा रही है कि आनंद नशे में अपने पास रखे देसी कट्टा से स्वयं गोली चला बैठा, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस रात भर मामले की पूरी तहकीकात कर रही है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर कौन था और वह कहां फरार हुआ. घटना के बाद एसडीपीओ, डीएसपी और थानेदार सहित पुलिस बल ने क्षेत्र में देर तक छानबीन की. दूसरी ओर, घायल आनंद का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जाना और 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक थाना में कोई आवेदन न दिए जाने की बात घटना पर सवाल खड़े कर रही है. इस कारण पुलिस की सबसे अधिक नजर और जांच का केंद्र आनंद के खुद गोली चलाने की संभावना पर टिका हुआ है. क्या कहती है पुलिस पुलिस जांच जारी है, आनंद की हालत ठीक है. अब तक पुलिस को कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस सभी बिंदुओं पर नजर बनाए हुए है. दिनेश कुमार महली, थाना प्रभारी नगर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










