महाअष्टमी पर महिलाओं ने मां दुर्गा को चढ़ाया डलिया
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 30 Sep 2025 11:03 PM
पथरगामा प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में जुटी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
दुर्गा पूजा के महाअष्टमी पर्व पर मंगलवार को पथरगामा प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा को डलिया चढ़ाया. बारकोप गांव स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, बड़ी दुर्गा मंदिर पथरगामा, रजौन मोड़ बिसाहा दुर्गा मंदिर और लोगांय दुर्गा मंदिर में सुबह से ही महिलाएं व्रत रखकर फल, फूल और मिष्ठान्न से सजी डलिया लेकर पहुंचीं. सुबह 7 बजे से ही मंदिरों के बाहर महिलाओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गयी थीं. भीड़ को नियंत्रित करने हेतु मंदिर का मुख्य द्वार बंद रखा गया, जिससे महिलाएं गेट पर ही डलिया चढ़ाकर पूजा अर्चना कर सकें. पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता महिलाओं को डलिया चढ़ाने में सहयोग कर रहे थे. सभी मंदिर परिसरों में पुलिस बल और चौकीदारों की तैनाती की गयी थी, जिससे पूरे आयोजन में सुरक्षा एवं शांति बनी रही. भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा की जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










