नाबालिग के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज, आरोपी को जेल

Updated at : 04 Mar 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज, आरोपी को जेल

बीएनएस की सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज किया गया

विज्ञापन

पथरगामा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण किये जाने को लेकर नाबालिग लड़की के पिता ने पथरगामा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस बाबत थाना में कांड संख्या 35/25 के तहत बीएनएस की सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज किया गया है. थाना को दिये आवेदन में कहा गया है कि नाबालिग लड़की खेत पर गयी थी, जहां से आरोपी सिमरिया गांव निवासी राहुल कुमार पासी उर्फ राहुल कुमार पुत्री को भगा ले गया. इधर थाना में मामला दर्ज होते ही पथरगामा थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 घंटे के अंदर अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद करने के साथ-साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पथरगामा थाना में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार पासी उर्फ राहुल कुमार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में गोड्डा जेल भेज दिया. वहीं नाबालिग लड़की को 164 बयान के लिए कोर्ट भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola