महागामा प्रखंड क्षेत्र में खूब फल-फूल रहा अवैध शराब का कारोबार

Updated at : 10 Feb 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
महागामा प्रखंड क्षेत्र में खूब फल-फूल रहा अवैध शराब का कारोबार

बिहार से आकर असामाजिक तत्व लगाते हैं जमावड़ा

विज्ञापन

हनवारा थाना क्षेत्र में तमाम प्रयासों के बावजूद अवैध महुआ शराब के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है. खासकर विश्वासखानी एवं चकचामु हनवारा कोयला संक्रामपुर में महुआ शराब का निर्माण व बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही है. इस पर पुलिस प्रशासन लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है. खासकर हनवारा थाना के विश्वाखानी एवं चकचामु में इन दिनों खुले आम अवैध रूप से महुआ शराब के निर्माण व बिक्री का धंधा चल रहा है. शाम ढलने के बाद बिहार से असामाजिक तत्वों द्वारा जमावड़ा लग जाता है. खासकर विश्वासखानी एवं हनवारा में यह सिलसिला सुबह से रात नौ बजे तक चलता है. कई लोग इस कारोबार में संलिप्त हैं. महुआ शराब की बिक्री से गांव के युवा शराब की लत के शिकार हो रहे हैं. साथ ही शराबियों का उत्पात भी आम बात हो गयी है. शराब पीकर शराबियों द्वारा राहगीरों को अपशब्द कहने की कई घटना सामने आ चुकी है. वहीं इससे घरेलू हिंसा को भी बढ़ावा मिल रहा है. ऐसे में गांव के लोग खुले आम शराब की बिक्री व् उपद्रवी शराबियों से काफी परेशान है. जहां एक तरफ सूबे में मद्य निषेध को ले जागरूकता चलायी जा रही वहीं इसके महागामा प्रखंड के हनवारा थाना क्षेत्र में खुले आम महुआ शराब निर्माण व् बिक्री का धंधा पांव जमा रहा है. खासकर विश्वासखानी एंव चकचामू समेत कई गांव में महुआ शराब का कारोबार फैलता जा रहा है. इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन