खड़े ट्रक से टकरायी असंतुलित कार, इलाज के दौरान युवक की मौत

Updated at : 04 Mar 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकरायी असंतुलित कार, इलाज के दौरान युवक की मौत

बारात को उतारकर महागामा अपने घर जा रहा था युवक

विज्ञापन

बोआरीजोर थाना के मिर्जाचौकी से बोआरीजोर मुख्य मार्ग के खैरबानी पोखर के पास खड़े ट्रक में पीछे से बिना नंबर की कार असंतुलित होकर टकरा गयी. इससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया एवं कार पर सवार सौरभ झा (27 वर्ष) मेहरमा थाना क्षेत्र के ग्राम घोसीचक निवासी की मौत हो गयी. मृतक दूल्हे का दोस्त था. वहीं कार चालक रंजन कुमार बिल्कुल सुरक्षित है. चालक ने बताया कि गाड़ी महागामा के अभय अग्रवाल की है. गाड़ी सोमवार को ऊपरबांधा गांव से बारात लेकर भागलपुर गये थे. सुबह बारात वापस लौटी थी एवं बारात को उतारकर महागामा अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में कार दुर्घटना की शिकार हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी तेज रफ्तार से आकर खड़े ट्रक मे टक्कर मार दी, जिससे दुर्घटना हुई है. ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार किया गया और बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल लगभग 2 घंटे स्वास्थ्य केंद्र में ही रहा और स्वास्थ्य केंद्र में ही अंतिम सांस ले ली.

दो घंटे तक पड़ा रहा घायल, मरने के बाद पहुंची एंबुलेंस

युवक की मौत के बाद एंबुलेंस स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा. मृतक के परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर बताया कि मृतक जेपीसीसी परीक्षा की तैयारी करता था और परिजन स्वास्थ्य केंद्र में चीत्कार मारकर रोने लगे. डॉक्टर सुनील कुमार किस्कू ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट लगी थी और खून भी अत्यधिक बह चुका था. बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया था. लेकिन एंबुलेंस नहीं रहने के कारण मरीज तड़पता रह गया और जान चली गयी. थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है एवं पुलिस दुर्घटना की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola