बीडीओ ने यज्ञ सह मेला स्थल का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

प्रशासन की ओर से सुरक्षा बलों की भी पुख्ता इंतजाम किया जाएगा
ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के बस्ता पहाड़ी स्थित भूमफोड़ नाथ महादेव शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय यज्ञ सह मेले के आयोजन को लेकर शुक्रवार को बीडीओ विजय कुमार मंडल, सीओ मदन मेहली व थाना प्रभारी राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया. बीडीओ श्री मंडल ने बताया कि तीन मार्च से आयोजित मेले को लेकर परिसर के विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया. साथ ही साथ मेले के मालिक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि हर पहलू को देखते हुए कहा गया कि यज्ञ मंडली में सीसीटीवी कैमरे को लगाने को कहा गया. कहा कि शांति पूर्ण तरीके से मेले को लगाएं. किसी भी तरह का कोई बात विवाद नहीं हो इसको लेकर वालंटियर बहाल करने को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गयी. इसके अलावा प्रशासन की ओर से सुरक्षा बलों की भी पुख्ता इंतजाम किया जाएगा. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर पुलिस प्रशासन को सूचित करें. मौके पर इंद्रजीत मंडल, उमेश साह, मिथिलेश रंजन, मिथुन मंडल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




