तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आकर युवक की मौत

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 26 Sep 2025 11:31 PM

विज्ञापन

एनएच-133 पर भटौंधा के समीप हादसा, मृतक कुली का करता था कार्य

विज्ञापन

गोड्डा-हंसडीहा एनएच-133 पर भटोंधा गांव के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक सिमोन हेंब्रम की मौत हो गयी. युवक सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार मिनी एंबुलेंस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान भटौंधा गांव निवासी सिमोन हेंब्रम के रूप में हुई है, जो स्थानीय हाट में कुली का काम करता था. हादसे के वक्त वह हाट में मजदूरी करने के लिए जा रहा था और सड़क पार कर रहा था, तभी यह दुर्घटना घटी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद एंबुलेंस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया है. मृतक की मां शांति मरांडी ने बताया कि उसका बेटा मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी अभी तक शादी भी नहीं हुई थी. बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में कोहराम मचा हुआ है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि एंबुलेंस को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola