बाइक की टक्कर से युवक का पैर टूटा, रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Nov 2025 11:07 PM
थाना क्षेत्र के सरोतिया गांव स्थित चौक पर हुई घटना.
महागामा. थाना क्षेत्र के सरोतिया गांव स्थित चौक पर दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल भेलाईडीह गांव निवासी मो आलमगीर 35 वर्ष को स्थानीय लोगों के सहयोग से रेफरल अस्पताल महागामा में इलाज के लिए पहुंचाया गया. जहां पर चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. दाहिना पैर टूटने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि दोनों बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हुई है. इस दौरान एक बाइक सवार बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










