सदर अस्पताल में टीकाकरण को लेकर महिला ने किया हंगामा, डबल डोज लगाये जाने का लगाया आरोप

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 03 Jul 2025 11:36 PM

विज्ञापन

बच्चे को एक ही टीका दो बार लगाये जाने पर महिला पहुंची नगर थाना, अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन

गोड्डा सदर अस्पताल में टीकाकरण के दौरान एक बार फिर अव्यवस्था सामने आई है. सदर प्रखंड के नुनबट्टा गांव की रहने वाली महिला सुप्रिया लाहा ने अपने बच्चे को टीका दिलवाने के दौरान एक ही टीका दो बार लगाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. मामले को लेकर महिला ने नगर थाना में भी शिकायत दर्ज करायी है. सुप्रिया लाहा ने बताया कि वह अपने बच्चे सुशांत सेन को नियमित टीकाकरण के लिए गांव के आंगनबाड़ी केंद्र ले गयी थी, लेकिन वहां संबंधित टीका उपलब्ध नहीं था. इसके बाद वह टीकाकरण करवाने के लिए सदर अस्पताल पहुंचीं. महिला का आरोप है कि अस्पताल में बच्चे को जो टीका लगाया गया, वह पहले ही एक बार लग चुका था. जब उसने इस पर आपत्ति जतायी तो अस्पताल कर्मियों ने उसे वहां से जाने के लिए कह दिया. महिला का कहना है कि डबल टीका लगाये जाने की आशंका से वह काफी घबरा गयी और इस कारण उसने नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया. नगर थाना में शिकायत देने पर पुलिस ने महिला को सुझाव दिया कि वह इस मामले को पहले अस्पताल प्रशासन के समक्ष रखें, क्योंकि यह चिकित्सा से संबंधित विषय है और जांच वहीं से प्रारंभ होगी. महिला और उसके परिजनों ने टीकाकरण के प्रति अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुधारात्मक कार्रवाई और जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जा सकता.

सदर अस्पताल में टीकाकरण को लेकर पहले भी हो चुका है हंगामा

सदर अस्पताल में टीकाकरण से जुड़ा विवाद कोई नया नहीं है. इससे पहले भी सरकंडा गांव के एक बच्चे को अधिक टीका लगाये जाने के मामले में हंगामा हो चुका है. अब नुनबट्टा गांव की महिला द्वारा डबल टीकाकरण का आरोप लगाये जाने से यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. हालांकि, इस संबंध में अस्पताल कर्मियों का कहना है कि बच्चे को कोई अतिरिक्त टीका नहीं दिया गया है. जो टीका दिया गया, वह नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत था. कर्मियों ने सभी आरोपों से किनारा करते हुए कहा है कि विवाद बेवजह खड़ा किया गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है.यदि इस प्रकार का मामला सामने आया है तो निश्चित रूप से जांच कर कार्रवाई की जाएगी. टीकाकरण की स्थिति की जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम गठित कर दी गयी है, जो पूरे मामले की जांच करेगी. यदि कोई गड़बड़ी पायी जाती है तो संबंधित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

– डॉ अरविंद, डीएस, सदर अस्पताल गोड्डाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola