अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी शोभा यात्रा

कुल 851 कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुईं कन्याएं
पथरगामा प्रखंड के माल निस्तार पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में 24 प्रहर का श्रीश्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. धनेश्वरनाथ शिव मंदिर धमसांय परिसर स्थित शिवगंगा से कुल 851 कलश कन्याएं शोभा यात्रा में शामिल हुईं. शिवगंगा में यजमान के रूप में राजेश यादव व पत्नी पूर्व मुखिया वीणा देवी द्वारा प्रधान कलश की पूजा करने के बाद सभी कलश में जल भरकर रामपुर गांव के लिए कलश शोभा यात्रा रवाना हुई. कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तजन जय श्रीराम का नारा लगाते चल रहे थे. इस दौरान जगह-जगह सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कलश कन्याओं के लिए शीतल जल, शरबत, फल आदि की व्यवस्था की गयी थी, जिसका सेवन कन्याओं ने किया. कलश शोभा यात्रा में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पथरगामा थाना प्रभारी मनोहर कुमार पुलिस बल के साथ चल रहे थे. इधर कलश शोभा यात्रा के रामपुर गांव पहुंचने पर कीर्तन स्थल के चारों ओर विधि-विधान पूर्वक कलश स्थापित किया गया. कलश शोभा यात्रा में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कल्पना देवी, जिप सदस्य पूनम देवी, पूर्व मुखिया वीणा देवी, राजेश यादव, सियाराम भगत, सुनील पंजियारा, नवोद पंजियारा, अजीत कुमार यादव, बीरबल यादव, सुचित यादव समेत ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




