सोलर जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

-15वें वित्त से करीब पांच वर्ष पूर्व करीब तीन लाख की लागत से बनाया गया था सोलर जलमीनार

विज्ञापन

तुलाराम भुस्का पंचायत के भुस्का गांव में पेयजल संकट गहरा गया है. गांव के यादव टोला में लगा सोलर जलमीनार करीब चार वर्ष से खराब पड़ा है. सोलर जलमीनार 15वें वित्त से करीब पांच वर्ष पूर्व करीब तीन लाख की लागत से बना था. सोलर जलमीनार बनने से ग्रामीणों को पेयजल की परेशानी दूर हो रही थी. टोला के लोगों को जलमीनार लगने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मिल पा रहा था. इससे ग्रामीणों में काफी खुशी थी. मगर कुछ ही महीनों बाद यह जलमीनार खराब जो जाने के कारण न सिर्फ टोला के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि अगल-बगल के टोला वालों भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बताते चलें कि इस गांव में प्रत्येक वर्ष गर्मी के समय पेयजल के लिए काफी परेशानी होती है. गांव में लगे चापाकल भी सुख जाते हैं. चापाकल सूखने के कारण ग्रामीणों को दूसरे के घर में लगा चापाकल व पेयजल कूप ही उनका सहारा है. सोलर जलमीनार लगने के कारण ग्रामीणों में काफी खुशी थी कि अब दूसरे के घरों में जाकर पानी के लिए नहीं जाना पड़ेगा. मगर कुछ ही महीनों में जलमीनार खराब होने के कारण ग्रामीणों के चेहरे का मुस्कान छीन गया. अब ग्रामीणों को डब्बे का पानी खरीदकर पीना पड रहा है. ग्रामीण महंगे दाम पर पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. ग्रामीण संजय यादव, बिनोद यादव, बिट्टू कुमार, नवल कुमार, अरुण यादव, रविकांत मंडल, महेंद्र कुमार, पंचानंद यादव ने वरीय पदाधिकारी से सोलर जलमीनार ठीक कराने की मांग की है.सोलर जलमीनार को ठीक कराया गया था, मगर पानी का लेयर कम होने के कारण पुनः खराब हो गया. वरीय पदाधिकारी से ठीक कराने का निर्देश आने पर ठीक कराया जाएगा.

मौसम देवी, मुखिया तुलाराम भुस्का पंचायतB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola