मेला मैदान से ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गया जेल

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस की ओर से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला किया गया दर्ज

विज्ञापन

गोड्डा नगर थाना की पुलिस ने सात पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गांधीनगर मुहल्ले के युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया है. पकड़े गये युवक का नाम अखिलेश पंडित पिता राजेंद्र पंडित है. युवक को शहर के मेला मैदान में इमली पेड़ के नीचे धरा गया. युवक के पास से पुलिस को पैंट की जेब में सात पुड़िया ब्राउन शुगर हाथ लगा है, जिसकी अनुमानित कीमत तीन हजार रूपये से अधिक है. पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत अखिलेश पंडित पर अवैध रूप से मादक द्रव्यों को बेचे जाने के मामले में केस दर्ज किया है. मालूम हो कि शहर में गलत तरीके से बिक रहे मादक द्रव्यों को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार निर्देशित किया जा रहा है. इसके आलोक में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजा है. छापेमारी टीम में एसआइ रामाधार सिंह, अशोक कुमार दुबे, टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola