मृतकों के परिजनों को मिलेगा 18 से 20 लाख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

ललमटिया खान हादसा. प्रेस वार्ता में सांसद ने कहा गोड्डा : स्थानीय परिसदन में सांसद निशिकांत दुबे ने प्रेस वार्ता कर राजमहल कोल परियोजना के इसीएल के खान हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि मलवे में अब भी पांच लाशें दबी है. तत्काल मलवा से लाश निकाल पाना मुश्किल है. मगर कुछ समय […]
विज्ञापन
ललमटिया खान हादसा. प्रेस वार्ता में सांसद ने कहा
गोड्डा : स्थानीय परिसदन में सांसद निशिकांत दुबे ने प्रेस वार्ता कर राजमहल कोल परियोजना के इसीएल के खान हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि मलवे में अब भी पांच लाशें दबी है. तत्काल मलवा से लाश निकाल पाना मुश्किल है.
मगर कुछ समय बाद मलवे को हटाने का काम किया जायेगा. कहा कि भारत सरकार आउट सोर्सिंग कंपनी के मृतकों के परिजनों को 18 से 20 लाख रुपये का मुआवजा देगी. हादसे ने यह साफ कर दिया है कि आउट सोर्सिंग कंपनी में बाहर के मजदूरों से काम कराया जा रहा था. स्थानीय मजदूरों को रोजगार नहीं देना गंभीर मसला है.
मृतकों के परिजनों को…
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही खनन में आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया था. इसमें भाजपा सरकार का कहीं भी दोष नहीं है. दो साल में ही सरकार नियम में परिवर्तन करती मगर मामला कोर्ट में चला गया. खान हादसा पर अभी कुछ विशेष नहीं कहा जा सकता है. तीन लेवल पर जांच चल रही है. इसमें हाइ पावर कमेटी, डीजीएमएस के साथ कोर्ट आॅफ इन्क्वायरी के अलावा जरूरत पड़ी तो सरकार सीबीआइ जांच करायी जायेगी.
ओबी व मलवा से बनेगा बालू, होंगे कई विकास के काम
सांसद ने कहा कि इसीएल की ओर से क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य किया जायेगा. कोयला खनन के बाद ओबी तथा मलवा से बालू बनाने का काम किया जायेगा. खदान से निकलने वाले बेकार पानी को पीने योग्य बनाया जायेगा. मोहनपुर से केंचुआ चौक तक स्ट्रीट लाइट , चेकडैम, गंगा बटेश्वर योजना में सीएसआर की राशि खर्च होगी. महगामा में तीन सौ बेड का अस्पताल के साथ स्कील डेवलपमेंट का कार्य के लिए देवघर व गोड्डा में दो केंद्र खोला जायेगा. स्थानीय एससी व एसटी इंटरपास युवाओं को दो साल का विशेष ट्रेनिंग एवं रोजगार देने का भी काम किया जायेगा. उन्होंने सीएमडी को स्थानीय लोगों को रोजगार मिले. इसके लिए पहल करने की बात कही. मौके पर डीसी अरविंद कुमार, सीएमडी आरआर मिश्रा, भाजपा के कुंवर गोपाल सिंह, नरेंद्र चौबे, राजेश झा, कृष्ण कन्हैया, शिशिर ठाकुर, शिवेश वर्मा, आशुतोष चक्रवर्ती, प्रेमनंदन मंडल, राजेश उपाध्याय, अंगद उपाध्याय ,चमकलाल मंडल के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.
कहा, तीन लेवल पर हो रही जांच, जरूरत पड़ी तो सीबीआइ से भी होगी जांच
मलवे में दबे पांच मजदूरों के शव को भी निकाला जायेगा बाहर
इसीएल के कार्य में स्थानीय मजदूरों को बढ़ावा देने का दिया निर्देश
प्रेसवार्ता में सीएमडी आरआर मिश्रा भी थे मौजूद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




