जलसा में पहुंचने वाले ग्रामीणों को मिलेगी सभी तरह की सुविधा : मौलवी अब्दुल करीम

Updated:
विज्ञापन
जलसा में पहुंचने वाले ग्रामीणों को मिलेगी सभी तरह की सुविधा : मौलवी अब्दुल करीम

ललमटिया में आयोजित होगा 44वां दो दिवसीय जलसा

विज्ञापन

ललमटिया के नीमाकला गांव के मदरसा प्रांगण में दो दिवसीय जलसा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से समिति सदस्यों और ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जामिया सरपरस्त मौलवी अब्दुल करीम ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 एवं 14 अप्रैल को 44वां दो दिवसीय जलसा आयोजित किया जाएगा. जलसा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है. कमेटी सदस्यों ने पंडाल, स्टेज, पार्किंग, कार्यालय और महिला पंडाल का बारीकी से निरीक्षण किया. सदस्यों ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए, ताकि जलसा में आने वाले ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. कई जिलों से भी लोग जलसा में शामिल होने आ रहे हैं. सदस्यों ने यह भी बताया कि जलसा के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा निगरानी की जाएगी और लाइटिंग की व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो. कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर भी कमेटी सदस्य सक्रिय रूप से कार्य करेंगे. बैठक में जहीर अंसारी, नुरुल इस्लाम, निसार अहमद सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola