10 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न आयु वर्गों में हुए रोमांचक मुकाबले

Updated:
विज्ञापन
प्रतिभागियों को मेडल प्रदान करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network

प्रतिभागियों को मेडल प्रदान करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network

डीएवी ऊर्जा नगर में आयोजित क्लस्टर स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया. विजेताओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर में शुक्रवार को क्लस्टर स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ. प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएवी गान से हुआ. इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया. प्रतियोगिता में डीएवी कास्टर टाउन, देवघर, डीएवी सातर, देवघर, डीएवी ऊर्जा नगर सहित कुल 10 डीएवी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में किया गया. सभी मुकाबले रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में बालक अंडर-19 वर्ग का खिताब डीएवी ऊर्जा नगर ने अपने नाम किया. वहीं बालक अंडर-14 वर्ग में डीएवी कास्टर टाउन, देवघर की टीम विजेता रही. बालिका अंडर-14 वर्ग में डीएवी सातर, देवघर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

खेल से विकसित होती है टीम भावना और नेतृत्व क्षमता :

प्राचार्य\\विद्यालय के प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं. खेल केवल शारीरिक रूप से सशक्त नहीं बनाते, बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा भी देते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डीएवी कोल माइंस, चितरा के प्राचार्य राघवेंद्र तिवारी, वरीय शिक्षक ए. हक, अशोक कुमार, विकास चंद्र मिश्रा, नीतीश कुमार सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ.


विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola