महागामा प्रखंड के कोयला गांव में जलजमाव से ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन
महागामा प्रखंड के कोयला गांव में जलजमाव से ग्रामीण परेशान

सड़क पर गंदे पानी के जमा होने से आवागमन बाधित और बीमारियों का खतरा

विज्ञापन

महागामा प्रखंड क्षेत्र के कोयला गांव में सड़क पर गंदे पानी का जलजमाव ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. बढ़ती गर्मी और तेज धूप में बदबूदार पानी न सिर्फ आवागमन में बाधा डाल रहा है, बल्कि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी जमा होने के कारण आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह रास्ता मुसीबत बन चुका है. जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है. स्थानीय मुखिया ने बताया कि सड़क किनारे नाला निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. लेकिन अतिक्रमण हटाने में देरी के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटते ही जलनिकासी का काम जल्द शुरू कराया जाएगा. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर जलनिकासी सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि गांव में फैल रही बीमारियों का खतरा कम किया जा सके और सड़क पर आवागमन सुचारू हो सके.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola