बिजली आपूर्ति बाधित

पथरगामा : तीन वर्ष पहले स्थापित पथरगामा पावर सब स्टेशन मेंटेनेंस के अभाव में अंतिम सांसें गिन रहा है. जिस कारण क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है. सब स्टेशन में लगे सभी कनेक्टर जल गये है. लोहे का तार बांध कर काम चलाया जा रहा है. वही आउट गोइंग 11 केवीए भीसीबी […]
पथरगामा : तीन वर्ष पहले स्थापित पथरगामा पावर सब स्टेशन मेंटेनेंस के अभाव में अंतिम सांसें गिन रहा है. जिस कारण क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है. सब स्टेशन में लगे सभी कनेक्टर जल गये है. लोहे का तार बांध कर काम चलाया जा रहा है. वही आउट गोइंग 11 केवीए भीसीबी बिना डीस के संचालित हो रहा है.
बोहा गांव के फीडर का भीसीबी डायरेक्ट चल रहा है. 33 केवीए भीसीबी भी काम नहीं कर रहा है. लेकिन अब तक एक बार भी स्विच का ग्रिीसिंग कार्य नहीं कराया गया है. एक माह से ट्रांसफॉर्मर से तेल का रिसाव हो रहा है. विभाग के उच्च पदाधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई पहल नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










