जादू देखने के लिये उमड़ी भीड़

महगामा : महगामा में संताल आदिवासियों की ओर से खेडा यानि जादू टोना खेल का आयोजन किया गया. इसमें आदिवासियों की भाषा में जादू टोना बताया गया. विभिन्न गांव से आये जादू के पारंगत गुरु ने तंत्र विद्या को अपने शिष्यों को पहुंचाने का काम किया. प्रखंड के 27 गांव से आये तंत्र के पारंगतों […]
महगामा : महगामा में संताल आदिवासियों की ओर से खेडा यानि जादू टोना खेल का आयोजन किया गया. इसमें आदिवासियों की भाषा में जादू टोना बताया गया. विभिन्न गांव से आये जादू के पारंगत गुरु ने तंत्र विद्या को अपने शिष्यों को पहुंचाने का काम किया.
प्रखंड के 27 गांव से आये तंत्र के पारंगतों ने वशीकरण के माध्यम से अपने प्रतिद्वंदियों को मुकाबले में आमंत्रित किया. स्थानीय विधायक भी तमाम कार्यक्रमों को छोड़ जादू देखने महगामा मैदान पहुंचे. प्रखंड के मोहनपुर, हरकट्टा,अंबाडीह,सोनवर्षा, पडुआ व भैंसावरण, दलदली, गोड्डा व करनू आदि गांवों के गुरु बाबा ने जादू टोना कारनामों को देखने करीब दस हजार लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रथम पुरस्कार डोपडीहा के दुबई मुमरू को दिया गया. दूसरा पुरस्कार सोनवर्षा के तलुवा मुमरू को दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










