भांजा ही निकला हत्यारा

पंकज हत्याकांड की गुत्थी सुलझी गोड्डा : रौतार चौक के लघुवासिनी नगर में पंकज हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. घटना के 72 घंटे बाद ही पुलिस ने हत्यारों को सलाखों के पीछे डाल दिया. पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने कहा कि इस हत्याकांड का मास्टर माइंड मृतक का भांजा टिंकू सिंह उर्फ […]
पंकज हत्याकांड की गुत्थी सुलझी
गोड्डा : रौतार चौक के लघुवासिनी नगर में पंकज हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. घटना के 72 घंटे बाद ही पुलिस ने हत्यारों को सलाखों के पीछे डाल दिया. पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने कहा कि इस हत्याकांड का मास्टर माइंड मृतक का भांजा टिंकू सिंह उर्फ कुंदन दर्वे था.
टिंकू की नजर करोड़ों रुपये की जमीन पर थी. पुलिस को इसकी भनक लगते ही टिंकू की गतिविधि पर नजर रख रही थी. इस मामले में मृतक की पत्नी हेमंती देवी के बयान पर जमीन क्रेता विजय साह सहित चार लोगों को नामजद बनाया गया था, लेकिन पुलिस टिंकू पर शक कर रही थी. इस दिशा में अनुसंधान के बाद ही पुलिस को पंकज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










